फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मिशन 44 के लिए महिलाएं भी रहें सक्रिय

मिशन 44 के लिए महिलाएं भी रहें सक्रिय

Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। महिलाओं को राजनीति में व्यापक रूप से सक्रिय करने और मिशन 44 प्लस के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भाजपा के प्रदेश महिला मोर्चा का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार से शुरू हो गया। महिला मोर्चा की राष्ट्रीय प्रधान सरोज पांडे ने कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि भाजपा के मिशन को पूरा करने के लिए महिलाओं को भी सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन

प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले ही दिन महिलाओं को राजनीति में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने पर जोर दिया गया। दो दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम में महिलाओं को राजनीति के नए गुर सिखाए जाएंगे। साथ ही उन्हें राज्य विधानसभा चुनावों के लिए मिशन 44 प्लस के लिए तैयार किया जाएगा। उन्हें बताया जाएगा कि हर हाल में विधानसभा चुनावों में भाजपा को बहुमत दिलाना है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सरोज पांडे ने कहा कि विधानसभा चुनाव नजदीक हैं। ऐसे में चुनावी चुनौतियों को सकारात्मक तरीके से लेना होगा ताकि जीत आसान हो सके। उन्होंने कहा कि समाज को बदलने और सुधारने में पुरुषों के मुकाबले महिलाओं की बड़ी भूमिका रहती है।
विज्ञापन

उन्होंने महिला कार्यकर्ताओं से कहा कि वे इस अभ्यास सत्र से पार्टी की रणनीतियों, कार्यक्रमाें, एजेंडे और संगठन से संबंधित गतिविधियों के लिहाज से पूरी तरह प्रशिक्षित होकर निकलें। पांडे ने कहा कि कांग्रेस की गठबंधन सरकार के दौरान लोगों को घरेलू गैस के लिए न सिर्फ कतारों में लगना पड़ा, बल्कि गैस सिलेंडरों की संख्या तक सीमित कर मुश्किलें बढ़ाई गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed