फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   पार्टी के भीतर गुटबाजी बंद करने की नसीहत

पार्टी के भीतर गुटबाजी बंद करने की नसीहत

Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 20 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं जम्मू कश्मीर प्रभारी अंबिका सोनी और राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को गुटबाजी बंद करने की नसीहत दी है।
विज्ञापन

सैनिक कालोनी में शनिवार को जम्मू जिला (शहरी और ग्रामीण) के कार्यकर्र्ताओं के एक दिवसीय अधिवेशन के दौरान अंबिका सोनी ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पूर्व प्रदेश कांग्रेस को गुटबाजी बंद कांग्रेस को रियासत में सबसे बड़ी पार्टी बनाने के काम में जुटा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं का गुस्सा सही है। नेताओं और मंत्रियों को कार्यकर्ताओं से बेहतर संबंध बनाने चाहिएं। उन्होंने कहा कि रिफ्यूजियों के मसले पर पूर्व प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह पैकेज जारी करने के लिए तैयार थे और उन्होंने रियासती सरकार से इस बाबत प्रस्ताव भी मांगा था।
विज्ञापन

रियासती सरकार ने प्रस्ताव तैयार करने में देरी क्यों की और केंद्र से पैसा क्यों नहीं मिला, इसके लिए जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। उन्होंने विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश कांग्रेस को एक सप्ताह में ब्लाक कमेटियों का गठन करने के भी निर्देश जारी किए। वहीं राज्यसभा में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि गुटबाजी की बीमारी से कांग्रेस कमजोर पड़ी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भगवान और खुदा के लिए गुटबाजी छोड़िए। कहा कि नेता ही गुटबाजी पैदा करते हैं। इससे कार्यकर्ता को कुछ नहीं मिलता। जितनी कांग्रेस कमजोर पड़ी है, उतने ही इसमें पदाधिकारी बढ़े हैं। जब तक नेता विधानसभा क्षेत्रों में नहीं जाएंगे, कांग्रेस का भला नहीं होगा। उन्होंने कहा कि रियासत में एक महीने में कांग्रेस 14 अधिवेशन करवाएगी, ताकि कार्यकर्ताओं के गिरे मनोबल को बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed