फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   आधार शिविर में पहली बार लगाए एलसीडी

आधार शिविर में पहली बार लगाए एलसीडी

Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। भगवती नगर स्थित आधार शिविर के सभी तेरह हॉलों में शुक्रवार को पहली बार एलसीडी टीवी लगा दिए गए। यहां अमरनाथ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण पर हैं। यात्रियों की सभी समस्याएं हल करने के लिए शिविर में बोर्ड ने भरपूर इंतजाम किए हैं। बिजली की देखरेख के लिए पांच से छह तकनीशियन नियुक्त किए गए हैं। ये यात्रा के दौरान शिविर में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

शिविर के हॉल, परिसर और शौचालयों की सफाई करने के लिए नगर निगम ने करीब बीस सफाई कर्मचारियों को नियुक्त करने का इंतजाम किया है। ये कर्मचारी शिफ्ट के अनुसार काम करेंगे। शिविर के इंचार्ज डा. राजेश रैना ने बताया कि सात दिन बाद यात्रा शुरू होने वाली है। शिविर में सभी कामों को तेजी से किया जा रहा है, ताकि यात्रियों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। इस साल शिविर के सभी हॉलों में एलसीडी टीवी लगाए गए हैं, जिनसे यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी। साथ ही शिव भजन और अन्य मनोरंजक कार्यक्रम प्रसारित किए जाएंगे। रैना ने बताया कि यात्रा पर आने वाले यात्रियों को राज्य के विभिन्न धार्मिक और पर्यटन स्थलों के बारे में अवगत करवाने के लिए सभी हॉलों के कारिडोरों में बैकलिट स्क्रालर लगाया जाएगा। बैकलिट स्क्रालर में यात्रियों को राज्य के सभी स्थलों के बारे में तस्वीर के साथ लिखित में जानकारी उपलब्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed