फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   मुलाजिमों की लाटरी, राहत के पिटारों से और होगी बरसात

मुलाजिमों की लाटरी, राहत के पिटारों से और होगी बरसात

Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। लोकसभा चुनाव में नेकां-कांग्रेस के उम्मीदवारों की सभी छह सीटों पर हार के बाद विधानसभा चुनाव के लिए चौकन्ना सरकार ने साढ़े चार लाख मुलाजिमों का समर्थन हासिल करने के लिए रिटायरमेंट आयु बढ़ाने और नौकरी पाने के लिए अधिकतम आयु सीमा को बढ़ाने सहित कई अहम फैसले लेकर मुलाजिमों को जो राहत दी गई है, वह आगे भी जारी रह सकती है। राहतों के पिटारे से सरकार मुलाजिमों के लिए अभी काफी कुछ करने की तैयारी में है। आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रिटायरमेंट आयु बढ़ाने और विभिन्न विभागों में कार्यरत अस्थायी मुलाजिमों को नियमित करने के लिए नीति एक महीने के भीतर निर्धारित करने के कर्मचारी मैत्री फैसलों के बाद अब सरकार राहत के पिटारे से मुलाजिमों और पेंशनरों को जल्द दस फीसदी डीए की किश्त जारी कर सकती है। इसके अलावा छठे वेतन आयोग के एरियर की चौथी किश्त जारी हो सकती है या फिर मुलाजिमों के जीपीएफ खाते में डाली जा सकती है।
विज्ञापन

जानकारों के अनुसार डीए की किश्त साढ़े चार लाख मुलाजिमों को जारी करने में सरकार को करीब 800 करोड़ की राशि खर्च करनी पड़ सकती है। मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की अगुवाई वाली नेकां-कांग्रेस गठबंधन सरकार इस दिशा में निर्णय लेने का मन बना चुकी है। सरकार के फैसलों से कर्मचारी संगठन भी गदगद हैं। मुलाजिमों की खासतौर से एक जून से रिटायर हुए मुलाजिमों की तो लाटरी लग गई है। सरकार के इस फैसले से करीब 16,800 कर्मचारियों को लाभ पहुंचेगा।
विज्ञापन

फैसलों को संगठनों ने लिया हाथोंहाथ
जम्मू। कर्मचारियों के हित में सरकार की ओर से लिए गए फैसलों को मुलाजिम संगठनों ने हाथों हाथ लिया है। स्टेट सेंट्रल लेबर यूनियन की प्रधान नार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में रिटायरमेंट आयु को 58 से बढ़ाकर 60 साल करने के फैसले को कर्मचारियों को बड़ी राहत बताया गया। सिंह ने कहा कि इससे बेहतर माहौल बनेगा और कर्मचारियों के काम करने की गुणवत्ता में भी सुधार आएगा। यूनियन के सचिव दीप मेहरा ने रियासती सरकार से अपील की है कि श्रमिक वर्ग के अन्य मसलों का हल भी करें। उन्होंने मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला की ओर से डेलीवेजरों और नीड बेस वर्करों के हक में लिए गए फैसलों का भी स्वागत किया है। इस अवसर पर विनोद टाक, कर्ण सिंह, थोड्ू राम, स्वर्ण सिंह आदि भी मौजूद रहे। आल जम्मू-कश्मीर इलेक्ट्रिक डिपार्टमेंट लाइनमैन एंड वर्कर्स यूनियन की चेयरमैन विजय गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के मुलाजिमों की रिटायरमेंट आयु बढ़ाने के फैसले का स्वागत किया गया। इस अवसर पर बिजली विभाग की ईएमएंडआर्रई विंग के सभी डिवीजनों के एग्जीक्यूटिव इंजीनियरों से अपील की गई कि वह लाइनमैनों की समस्याओं से जुड़े मसलों का जल्द हल करें। खासतौर से करंट से हुई मौतों के मामलों को सुलझाया जाएं। इस अवसर पर सुरेश चंद अंथल, आशिक हुसैन, तारा चंद, गिरधारी लाल आदि भी मौजूद रहे। आल पब्लिक सेक्टर इंप्लाइज एंड वर्कर्स फेडरेशन जम्मू की प्रधान अमरीक सिंह सासन की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में रिटायरमेंट आयु बढ़ाने के रियासती कैबिनेट के फैसले का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सरकार से अपील की गई वह पीएसयू कर्मचारियों की अन्य मांगों खासतौर से सभी सार्वजनिक उपक्रमों में छठे वेतन आयोग का लाभ, सभी अस्थायी कर्मचारियों को नियमित करने, छठे वेतन आयोग के एरियर जारी करने, पीएसयू को बजट समर्थन जारी करने की मांग आदि मांगें उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed