{"_id":"27-48616","slug":"Jammu-48616-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तपती गर्मी में बिजली-पानी को मची त्राहि-त्राहि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तपती गर्मी में बिजली-पानी को मची त्राहि-त्राहि
Jammu
Updated Thu, 05 Jun 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। नरवाल स्थित आसपास इलाकों में पिछले तीन सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई बराबर नहीं होने का आरोप लगाते हुए स्थानीय लोगों ने बुधवार को प्रदर्शन किया। बीजेपी के चौधरी विक्रम रंधावा के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने दो घंटे के लिए नेशनल हाईवे बंद करके पीएचई विभाग और स्थानीय विधायक के खिलाफ नारेबाजी की। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर उन्हें पीने के लिए जल्द पानी उपलब्ध नहीं करवाया गया तो भविष्य में वे उग्र प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।
प्रदर्शनकारियों में महिलाओं ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने हाथों में खाली बाल्टियां और बर्तन लेकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और जमकर भड़ास निकाली। चौधरी रंधावा के मुताबिक पांच-छह इलाकों में पांच के करीब परिवार हैं। यहां पिछले तीन सप्ताह से पीने के पानी की सप्लाई नहीं हुई। जिस कारण लोगों के लिए काफी परेशानी बनी हुई है। इस संबंध में लोगों ने पीएचई विभाग को सूचित किया लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। बार-बार कहने पर पानी के टैंकर भेजे गए लेकिन वहां स्थानीय लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। कुछ बंगलादेशी और बर्मा के लोग आकर पानी लेने में जुट जाते हैं। ऐसे में उनके लिए घर का कामकाज करने से लेकर अन्य कार्य करने तक की मुश्किलें बनी हुई हैं। प्रदर्शनकारियों के दो घंटे तक हाईवे बंद रखा। तब पीएचई विभाग के एईई आए और उजल्द ही पानी की सप्लाई शुरू करवाने का आश्वासन दिया।