{"_id":"27-48433","slug":"Jammu-48433-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार ब्वाय को उठाकर ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार ब्वाय को उठाकर ले गए
Jammu
Updated Sat, 31 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शुक्रवार की रात जम्मू क्लब के बार ब्वाय के साथ पहले कुछ लोगों ने मारपीट की और फिर उसे अपने साथ उठाकर ले गए। घटना के बाद जम्मू क्लब का पूरा स्टाफ नवाबाद थाने में पहुंच गया और अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। देर रात तक बार ब्वाय भूपेंदर कुमार (निवासी जोगी गेट) का कोई पता नहीं चल पाया था। बार ब्वाय को उठाने वालों के हौसलों का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि जम्मू क्लब से चंद कदम दूर ही नवाबाद थाना है।
जम्मू क्लब के स्टाफ ने बताया कि भूपेंदर बार में काम कर रहा था। इसी दौरान वहां एक व्यक्ति शराब पीने के लिए पहुंचा। काफी देर तक वह शराब पीता रहा। उसके बाद उसने फोन कर कुछ लोगोें को बुलाया। थोड़ी देर में कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन्होेंने पहले तो भूपेंदर कुमार के साथ मारपीट की और फिर उसे जबरन अपनी गाड़ी में बैठाकर ले गए। जब तक जम्मू क्लब के स्टाफ को घटना का पता चला, तब तक युवक फरार हो गए। स्टाफ के अनुसार वे अपहरणकर्ताओं को तो नहीं पहचानते, लेकिन जिस व्यक्ति ने उन्हें फोन कर बुलाया था, उसे पहचान लेंगे। क्लब के स्टाफ ने बताया कि वह व्यक्ति क्लब का नियमित सदस्य भी नहीं है। देर रात क्लब का स्टाफ नवाबाद थाने के सामने डटा हुआ था।