{"_id":"27-48424","slug":"Jammu-48424-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीटी में तरसेम ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीटी में तरसेम ने बाजी मारी
Jammu
Updated Sat, 31 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विश्वविद्यालय जम्मू के जिम्नेजियम हॉल में हुई टीचर/अफसर खेल स्पर्धाओं में शिक्षकों के साथ अधिकारियों ने जोश दिखाया। पुरुष वर्ग के बैडमिंटन के सिंगल मुकाबले में विकाल करलोपिया ने आकाश भोला को कांटे की टक्कर में 2-1 से पछाड़कर ट्राफी अपने नाम की।
शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित पुरुष वर्ग के डब्ल्स खिताबी मुकाबले में संदीप आर्य और तरसेम सिंह की जोड़ी ने आकाश भोला तथा दाउद इकबाल बाबा को सीधे सेटों में 21-14, 21-15 से मात दी। टेबल टेनिस के सिंगल मुकाबले में तरसेम सिंह ने राकेश वेद को 11-9, 11-6 से पछाड़ा। डब्ल्स में प्रो. वीपीकेएस बाबा और डा. राकेश वेद की जोड़ी ने डा. सुशील शर्मा तथा आकाश भोला को 11-7, 11-6 से पछाड़ा। कैरम के सेमीफाइनल मुकाबलों में राजकुमार बख्शी ने प्रो. वीवीकेएस बाबा और अमीत टरगोत्रा ने डा. सुशील शर्मा को पछाड़ा। खिताबी मुकाबले में अमीत टरगोत्रा ने राज कुमार को शिकस्त दी। प्रतिभागियों की हौसला आफजाई करने निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ, निशा शर्मा, रविश वेद, गगन कुमार आदि पहुंचे।