Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अंतिम दिन प्रचार में झोंकी ताकत

अंतिम दिन प्रचार में झोंकी ताकत

Wed, 09 Apr 2014 05:31 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 09 Apr 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू-पुंछ लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। प्रमुख सियासी दलों के प्रत्याशियों ने प्रचार के आखिरी दिन सियासी नजरिये से कमजोर इलाकों में बैठकें कर अपनी पैठ बनाने की कोशिश की। सांसद और कांग्रेस प्रत्याशी मदन लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पार्टी प्रत्याशी जुगल किशोर शर्मा, पीडीपी प्रत्याशी यशपाल शर्मा, बसपा प्रत्याशी भगत ने दिनभर लगातार विभिन्न इलाकों में बैठकें कीं।
विज्ञापन

सांसद मदन लाल शर्मा ने शहर के प्रमुख कार्यकर्ताओं से बैठकों के अलावा घो अड्डा का दौरा किया। जहां पर कांग्रेस सांसद ने पार्टी की उपलब्धियों को गिनाते हुए अपना प्रचार किया। आगामी वीरवार को होने वाले मतदान के लिए भी शहर में कार्यकर्ताओं, नेताओं और विभिन्न संगठनों के नुमाइंदों से बैठकें कर मदन लाल शर्मा ने रणनीति बनाई। कांग्रेस प्रत्याशी के अन्य चुनाव प्रचार से संबंधित कार्यक्रमाें की कमान जम्मू-पुंछ से युवा कांग्रेस के अध्यक्ष सतीश शर्मा भी दिनभर संभाले रहे। भाजपा प्रत्याशी और विधायक जुगल किशोर शर्मा ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन कांग्रेस के गढ़ अखनूर तहसील को चुना। उन्होंने जंडयाल, थाती, गढखाल, परगवाल, बजालता और अखनूर आदि इलाकों का दौरा कर अवाम से मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का आग्रह किया। उन्होंने अवाम को आगाह किया कि कांग्रेस राज्य में 1989 -90 जैसे हालात पैदा करने की कोशिश कर रही है। इसलिए आने वाले वीरवार को मतदाताओं को सोच समझकर फैसला करना चाहिए, ताकि उनका वोट व्यर्थ न जाए। पीडीपी के प्रत्याशी और एमएलसी यशपाल शर्मा ने राजोरी जिले के बाद चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपने गृह जिले को चुना। जहां पर पीडीपी के संरक्षक मुफ्ती मोहम्मद सईद समेत अन्य सीनियर नेताओं ने पुंछ में पीडीपी कार्यकर्ताओं की बड़ी रैली को संबोधित किया। पीडीपी प्रत्याशी यशपाल शर्मा ने सीमांत जिले के अवाम को कांग्रेस-नेकां और भाजपा सरीखे सियासी दलों के खोखले वादों से आगाह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed