{"_id":"27-46071","slug":"Jammu-46071-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"भविष्य को ध्यान में रख करेंगे फैसला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भविष्य को ध्यान में रख करेंगे फैसला
Jammu
Updated Tue, 01 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। चुनावी बेला में जनसभा शुरू करने से पार्टियां मतदाताओं की नब्ज टटोलने की कोशिश करती हैं, ताकि लोक लुभावन मुद्दों के जरिये ज्यादा से ज्यादा वोटर्स को अपने पक्ष में कर सकें। इसके लिए कई तरह के दांव-पेंच आजमाए जाते हैं। बदले माहौल में भी यह सब देखने को मिल रहा है। लेकिन, पहले से जुदा। वर्तमान परिवेश में जनता की जागरूकता के साथ पार्टियों ने वादे-इरादे का तरीका भी बदल दिया है। इन सबके बीच जनता के तराजू पर किसका पलड़ा कितना भारी और किसका कम पड़ता है, यह देखना अभी बाकी है। बहरहाल जांचने-परखने का किसका क्या पैमाना है, आइए जानते उन्हीं से।
नानक नगर की जसप्रीत कौर का कहना है कि आज की युवा पीढ़ी और अन्य वर्ग के लोग इतने समझदार और सजग हो गए हैं कि अब वह पार्टी और नेताओं के बहकावे मेें नहीं आने वाले। मीडिया और इंटरनेट जैसे संसाधनों की वजह से लोग दूर दृष्टि रखने लगे हैं। वह भविष्य की बातों को ध्यान में रखकर हर फैसला करते हैं। इस बार भी सोच समझकर अपना वोट देंगे। नानक नगर के करण सिंह ने कहा कि कई पार्टियां अब भी मतदाताओं को पुराने तौर-तरीकों से लुभाने जुटी हैं। लेकिन, अब यह बातें पुरानी हो चुकी हैं। इन सबसे उन्हें कोई फायदा नहीं मिलने वाला। सच्चाई से सभी रूबरू हैं। वहीं आज के किसी नेता के खाते कोई बड़ी उपलब्धि नहीं है, जिसके झांसे में लोग आसानी से आ जाएंगे। हर नेता को जीत दर्ज करने के लिए अब खासी मशक्कत करनी पड़ेगी। रघुनाथ बाजार के दुकानदार अजय जैन का कहना है कि किसी वोट करना चाहिए और किसे नहीं, यह जनसभा कर नेताओं को बताने की जरूरत नहीं रही। सबकुछ बहुत पहले साफ हो जाता है।
जनसभाओं के जरिये बस पैसा बर्बाद किया जा रहा है। जिसे जहां वोट करना है, वहीं करेगा। मेरा मानना है कि अगर आप अपने क्षेत्र में काम करते हैं, समय-समय पर लोगों का दुख-दर्द बांटते हैं, तो चुनावी दौर में आप वहां नहीं भी जाएं, तो कोई फर्क नहीं पड़ता। जनता कभी धोखा नहीं देती।