{"_id":"27-45646","slug":"Jammu-45646-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी के पानी में फंसे चार लोगों को बचाया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी के पानी में फंसे चार लोगों को बचाया
Jammu
Updated Wed, 19 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। नगरोटा के परंगाली बजालता क्षेत्र से सेना, पुलिस और आपदा प्रबंधन बचाव फोर्स में तवी में आई अचानक बाढ़ से चार लोगों को बचाया।
जानकारी के अनुसार तीन लोग बलबीर सिंह, निवासी रगूडा, भोला निवासी कटल बटाल और रघुबीर निवासी कुदीम रेत बजरी लेने के लिए गए थे। अचानक शाम को तवी का जलस्तर बढ़ने लगा। एक अन्य व्यक्ति कर्ण चंद इन तीनों को बचाने के लिए तवी में कूद गया। चारों तेज बहाव के कारण बह गए। सूचना पुलिस को भी मिली। पुलिस ने आपदा प्रबंधन फोर्स (एसडीआरएफ) को मौैके पर बुलाया। नजदीक ही सेना की यूनिट भी मौजूद थी। उसने अपने विशेष विंग के साथ मिलकर डूबे हुए लोगाें की तलाश शुरू की। बताया जा रहा है कि सेना के हेलीकाप्टर की भी मदद ली गई। जो इन डूबे हुए लोगों की तलाश में जुटी थी।
सभी के संयुक्त अभियान के बाद चाराें लोगों को देर शाम बचा लिया गया। पुलिस ने भी दुर्घटना का मामला दर्ज किया है। चारों लोगों को उनके घर भेज दिया गया है और बुधवार को पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।