{"_id":"27-39038","slug":"Jammu-39038-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन और लड़कियों का कराया मेडिकल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन और लड़कियों का कराया मेडिकल
Jammu
Updated Sat, 05 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। रोटरी इनर व्हील होम की अन्य नौ लड़कियों के मेडिकल कराने के आदेश के बाद पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीन और लड़कियों का मेडिकल कराया। गुपचुप तरीके से ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पुलिस ने गांधीनगर अस्पताल में तीन बालिग लड़कियों को लाया।
सूत्रों के अनुसार पुलिस की टीम ने पहले उपजिला अधीक्षक की मौजूदगी में नौ में से तीन लड़कियों का मेडिकल कराने पर रजामंदी की। तीनों लड़कियां बालिग हैं। इनकी जांच रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। संभावना है कि शनिवार को बची छह लड़कियों की जांच भी करवाई जाएगी। सभी की रिपोर्ट अस्पताल प्रशासन एक साथ देगी। पुलिस के अनुसार कोर्ट से जारी आदेश की कापी उन्हें शुक्रवार को मिली, जिसके बाद तुरंत कोर्ट के आदेश का पालन किया गया।
गौरतलब है हाईकोर्ट में एडवोकेट सूरज सिंह की याचिका पर छन्नी रामा स्थित रोटरी इन व्हील होम की अन्य मंदबुद्धि लड़कियों का भी मेडिकल कराने के आदेश दिए थे। हाईकोर्ट में पेश रिपोर्ट का उल्लेख करते हुए बताया गया 14 लड़कियों में से रोटरी इनर व्हील की पांच लड़कियों का ही मेडिकल कराया गया था। पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता लिया है।