{"_id":"27-32561","slug":"Jammu-32561-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिथमिक जिमनास्टिक जजिंग कोर्स शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिथमिक जिमनास्टिक जजिंग कोर्स शुरू
Jammu
Updated Fri, 03 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विवि के डीन एकेडमिक अफेयर के कमेटी रूम में वीरवार को रिथमिक जिमनास्टिक में राष्ट्रीय जजिंग कोर्स का आगाज किया गया। जिमनास्टिक फेडरेशन आफ इंडिया के बैनर तले जम्मू-कश्मीर जिमनास्टिक एसोसिएशन की ओर से पहली बार करवाए जा रहे इस कोर्स में देशभर से चालीस प्रतिभागी शिरकत कर 2013-2016 सेशन के लिए फेडरेशन के नियमों और दिशा निर्देशों से रूबरू होंगे। यह कोर्स ओलंपिक साल के खत्म होने पर करवाया जाता है। जम्मू में हो रहे इस कोर्स में एफआईजी क्वालीफाई इंटरनेशनल जज अर्जुन अवार्डी कृपाली पटेल सिंह विशेषज्ञ की भूमिका निभा रही हैं। ऐसे कोर्स में क्वालिफाई करके वरिष्ठ और वेटरनल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी सेवाएं देने का मौका मिलता है। इस अवसर पर प्रो. नीलम सराफ, प्रो. नरेश पाधा, रंजीत कालरा, अजीत सिंह वजीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन