Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   विपरीत परिस्थितियों में करवाया विकास

विपरीत परिस्थितियों में करवाया विकास

Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
दोमाना। नेकां की ओर से मढ़ में आयोजित रैली में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला नेे कहा कि उनकी सरकार का साढे़ चार वर्ष का काम उनके आलोचकों के मुंह पर तमाचा है। मुख्यमंत्री, जो कि नेशनल कांफ्रेंस के कार्यकारी अध्यक्ष भी हैं, ने कहा कि गठबंधन सरकार ने विपरीत परिस्थितियों में भी राज्य की तरक्की करने और इसे एक खुशहाल राज्य बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया है।
विज्ञापन

उनकी सरकार ने राज्य के तीनाें खित्तों का एक समान विकास करवाने में कोई कमी नहीं रखी लेकिन जो लोग काली ऐनकें पहन कर देखते हैं, को अंधेरा ही नजर आता है। सरकार ने शांति, एक सम्मान विकास, आर्थिक विकास, पारदर्शिता और सरकार में लोगोें की भागीदारी को प्राथमिकता दी है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि राज्य में सड़कों का जाल बिछाने के अलावा, अस्पतालों, पुलों, शिक्षा संस्थाओं, पावर स्टेशनों, सिंचाई और पीने के पानी की स्कीमों के अलावा अन्य विकास के कामों को किया। उन्हाेंने कृषि क्षेत्र को हर प्रकार से कर मुक्त रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोग सबसे बेहतर जानते हैं। सरकार के सामने कम चुनौतियां नहीं हैं। सीमा पार से राज्य के लोगों को भ्रमित करने के प्रयासों के अलावा केंद्र सरकार के अफजल को लेकर लिए गए फैसलों से सरकार के सामने चुनौतियां और भी बढ़ गईं लेकिन हर चुनौती का सामना करते हुए विकास के कामों को जारी रखा है। कार्यक्रम का आयोजन योजना मंत्री अजय सडोत्रा ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed