{"_id":"27-31559","slug":"Jammu-31559-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे दिन भी हड़ताल पर पटवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरे दिन भी हड़ताल पर पटवारी
Jammu
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। जेएंडके पटवार एसोसिएशन के बैनर तले पटवारियों ने तीसरे दिन बुधवार को भी हड़ताल जारी रखी। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ डीसी आफिस परिसर में धरना दिया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को पूरा करने के लिए सरकार पर दबाव बनाया। प्रदर्शनकारियों की हड़ताल के चलते रोजाना हजारों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। तहसील प्रधान संजीवन शर्मा के नेतृत्व में पटवारियों ने एसोसिएशन जिंदाबाद के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन सरकार अपने ही वादे से मुकर गई, जिस कारण पटवारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि पटवारियों की मांगों में वेतन विसंगतियों को दूर करने, पारदर्शी तबादला नीति लागू करने, नायब तहसीलदारों की सीधी भर्ती रोकने, गिरदावरों और नायब तहसीलदारों की डीपीसी करने तथा नये पटवार खाने बनाने की मांग शामिल है। ये सभी उनकी जायज मांगें हैं, जिन्हें सरकार नजरअंदाज कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को चेतावनी दी है कि वे अपनी मांगों को लेकर हड़ताल को जारी रखेंगे।
अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में संघर्ष को उग्र करने के लिए भी मजबूर होंगे। पूरी रियासत में प्रांतीय प्रधान रमण शर्मा और अफाक अहमद शोपयानी हड़ताल का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो भविष्य में संघर्ष को उग्र करने के लिए भी मजबूर होंगे। पूरी रियासत में प्रांतीय प्रधान रमण शर्मा और अफाक अहमद शोपयानी हड़ताल का नेतृत्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
