फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत

तालाब में डूबने से दो बच्चों की दर्दनाक मौत

Sat, 23 Mar 2013 05:31 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 23 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा/जम्मू। बाड़ी ब्राह्मणा के स्मैलपुर क्षेत्र में शुक्रवार शाम को तालाब में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। दोनों ही बच्चे घर के पास स्थित एक तालाब के निकट खेल रहे थे। बच्चों को एसएमजीएस लाने के बाद डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान बिट्टू कुमार (पांच) और सुशील कुमार दोनों पुत्र सिकंदर पंडित निवासी स्मैलपुर (मूल निवासी बिहार) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सिकंदर सीआरपीएफ की 38वीं बटालियन में स्मैलपुर कैंप के साथ तैनात है। उसके दोनों बेटे बिट्टू कुमार और सुशील कुमार रोज की तरह खेलने के लिए घर से निकले। बताया जाता है कि इस बीच कुछ स्थानीय युवकों ने तालाब के पास बच्चों की चप्पलों को बाहर पड़े देखा। जिससे बच्चों के तालाब में डूबने की आशंका हुई। इसके बाद बच्चों के घरवालों को सूचित किया। उसके बाद स्थानीय युवकों ने तालाब में डूबे हुए बच्चों को खोजना शुरू किया। तालाब से निकालने पर एक बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि दूसरा आखिरी सांसें गिन रहा था। दोनों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से एसएमजीएस रेफर कर दिया गया। बाद में बिना पोस्टमार्टम के ही दोनों श्ाव को परिवार वाले ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed