{"_id":"27-29377","slug":"Jammu-29377-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मास्टर ने छात्र के कान का पर्दा फाड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मास्टर ने छात्र के कान का पर्दा फाड़ा
Jammu
Updated Thu, 21 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू/दोमाना। एक स्कूल के मास्टर ने गुस्से में छात्र के कान में इतनी जोर का तमाचा मारा कि उसके कान का पर्दा ही फट गया। गंभीर हालत में छात्र को एसएमजीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
उधर, छात्र के अभिभावकों ने मास्टर के खिलाफ दोमाना थाने में शिकायत दर्ज करवा दी है। उनमें इस बात को लेकर रोष है कि स्कूल प्रबंधन की ओर से मास्टर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्कूल के प्रिंसिपल गोविंद राम का कहना है कि वह घटना के समय बाहर गए हुए थे। एक दिन पहले ही लौटने पर उन्हें सारी जानकारी मिली है। छात्र का इलाज करवाया जाएगा और मामले की जांच कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। दोमाना स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की 11वीं कक्षा के छात्र आरके शुभम के पिता रघुबीर सिंह ने बताया कि शनिवार को बारिश का दिन था। उनका बेटा स्कूल से घर लौटा तो उसने बताया कि मास्टर पृथीपाल शर्मा ने उसके कान पर कई तमाचे मारे हैं और उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा। उसके कान से खून भी गिर रहा था। पिता ने जब शुभम से पिटाई का कारण पूछा तो उसने बताया कि बारिश के कारण ठंड काफी थी। अन्य बच्चों के साथ वह दोनों हाथोें की हथेलियों को आपस में रगड़ रहा था। इससे मास्टर गुस्से में आ गए और उसकी पिटाई कर दी। रघुबीर सिंह के अनुसार वे बेटे को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने जांच के बाद बताया कि उसके कान का पर्दा फट गया है। इसके बाद बेटे का एसएमजीएस में इलाज चला। अभिभावकों के अनुसार उन्हें इस बात का मलाल है कि स्कूल प्रबंधन के पास जाकर पूछताछ की गई तो वे उलटा मास्टर का ही पक्ष लेने लगे। इसके बाद मजबूरी में उन्हें थाने में शिकायत करनी पड़ी। बच्ची की मां सुदेश कुमारी का कहना है कि उन्हें मास्टर से किसी प्रकार की रंजिश नहीं है लेकिन उनका एक ही बेटा है और वह काफी कमजोर है। यदि उसका कान खराब हो जाता है या फिर उसे कुछ हो जाता है तो वे कहां जाएंगे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रबंधन की रिपोर्ट के बाद ही अगली कार्रवाई होगी।