फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   डीएसपी की जमानत अर्जी हुई खारिज

डीएसपी की जमानत अर्जी हुई खारिज

Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
Jammu
Jammu Updated Fri, 25 Jan 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामबन एमए चौधरी ने पुलिस डीएसपी सोना उल्लाह नाइक की जमानत की अर्जी को रद कर दिया।
विज्ञापन

केस के अनुसार, एयाज अहमद वानी को 1995 में बनिहाल पुलिस स्टेशन के इंचार्ज इंस्पेक्टर सोना उल्लाह नाइक ने हिरासत में लिया था। वानी को यह कहकर बुलाया गया कि उसे पुलिस कांस्टेबल में भर्ती कराया जाएगा। जब वानी घर नहीं लौटा तो उसके पिता अब्दुल रशीद ने उसकी तलाश शुरू की। अब्दुल रशीद थाने पहुंचा और वहां उसने वानी को लाकअप में पाया। पुलिस हिरासत में एयाज की हालत काफी खराब हो गई थी। उसे पहले रामबन के अस्पताल मेें भर्ती कराया। जहां से उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। उसकी 10 नवंबर 1995 को मौत हो गई। उसके पिता ने बेटे की मौत का जिम्मेदार पुलिस को बताया। पूरे मामले की जांच तत्कालीन एसपी रामबन को सौंपी गई। इस जांच के आधार पर रामबन पुलिस स्टेशन मेें 1998 को टार्चर और हत्या का मामला दर्ज किया गया। जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी गई और केस चार्ज शीट कोर्ट में पेश हुई। जेएनएफ

कोर्ट ने आरोपी पुलिस अधिकारी को भगोड़ा करार दिया। चार्ज लगाए जाने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई। हाईकोर्ट ने 23 अप्रैल 2008 को ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा और चुनौती याचिका रद कर दी। प्रधान जिला सत्र न्यायालय ने दोनों पक्षोें की दलीलें सुनने के बाद पाया आरोपी के खिलाफ हिरासत में मौत का मामला दर्ज है। मौजूदा समय में वह डीएसपी है। पूरे हालात पर गौर करने के बाद जमानत की अर्जी को रद करने के आदेश जारी किए। जेएनएफ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed