फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   फुटबाल में जम्मू स्पोर्ट्स अगले दौर में

फुटबाल में जम्मू स्पोर्ट्स अगले दौर में

Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 10 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। क्रिश्चियन गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट में बुधवार को जम्मू स्पोर्ट्स ने एकतरफा मुकाबले में यंग स्टार को 4-1 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। विजेता टीम के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर दबाव बनाकर खेला और उन्हें सफलता भी मिली। इसके अलावा एनजीआर को यंग हीरो से वाकओवर मिला।
विज्ञापन

मिनी स्टेडियम परेड ग्राउंड पर चल रही इस टूर्नामेंट में जम्मू स्पोर्ट्स के खिलाड़ियों ने यंग स्टार पर शुरू से ही दबाव की रणनीति बनाकर खेलना शुरू किया। मैच के आठवें ही मिनट में हरप्रीत सिंह ने शानदार मूव बनाते हुए सामने वाली रक्षापंक्ति भेदते हुए बाल को गोल पोस्ट में डाल कर 1-0 से बढ़त बना ली। इस गोल के बाद अन्य खिलाड़ियों ने भी जोश दिखाया और हरविंदर सिंह ने 15वें मिनट में शानदार गोल ठोककर 2-0 से बढ़त ले ली। इसके बाद अमरदीप सिंह ने बेहतरीन मूव बनाते हुए 22वें मिनट में गोल ठोककर 3-0 से बढ़त बनाई। लेकिन इसके ठीक दो मिनट बाद यंग स्टार की ओर से अकलील मलिक ने गोल ठोककर वापसी की कोशिश की। मगर टीम के अन्य किसी भी खिलाड़ी के कुछ खास नहीं कर पाने से उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा। जम्मू स्पोर्ट्स की ओर से सुशील माइकल ने 25वें मिनट में शानदार गोल ठोककर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। इस मुकाबले में विजय कुमार, कौशल कुमार, सौदागर मट्टू, क्लिंट मट्टू, हरमननजीत सिंह, तनप्रीत सिंह ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करने डेविड, यूसुफ डान, एसएम गिल आदि पहुंचे।
विज्ञापन


इन मुकाबलों को देखने के लिए बड़ी संख्या में फुटबाल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed