फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   कठुआ के नाम रहा हाकी का खिताब

कठुआ के नाम रहा हाकी का खिताब

Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 03 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
पुंछ/जम्मू। डिग्री कालेज पुंछ में हुए वरयाम मेमोरियल हाकी चैंपियनशिप में कठुआ इलेवन ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मेजबान वरयाम क्लब को एकतरफा मुकाबले में पछाड़कर खिताब अपने नाम किया। विजेता टीम की ओर से दिग्विजय ने हैट्रिक कर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। कठुआ इलेवन के खिलाड़ियों ने शुरू से ही सामने वालों पर जोरदार हमले किए और उन्हें सफलता भी मिली। दिग्विजय के शानदार स्ट्रोक के आगे प्रतिद्वंद्वियों को संभलने का कोई मौका नहीं मिला। दिग्विजय ने एक के बाद एक तीन गोल ठोककर टीम को मजबूत स्थिति तक पहुंचा दिया।
विज्ञापन

हालांकि वरयाम क्लब के खिलाड़ियों को 70 मिनट के खेल में पांच बार शानदार मौका मिला, लेकिन टीम का कोई भी खिलाड़ी बाल को गोल पोस्ट में डालने में कामयाब नहीं हो सका और उन्हें सीधे मुकाबले में हार का मुंह देखना पड़ा। खिताबी मुकाबले को देखने के लिए बड़ी संख्या में हाकी प्रेमी पहुंचे हुए थे। इस मौके पर मुख्य अतिथि डीडीसी अजीत कुमार साहू ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कृत करते हुए उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया। इस मुकाबले में नरेंद्र सिंह, हरमीक सिंह, रुचिका शर्मा, अमरजीत सिंह, रमणजोत सिंह और कुलवंत सिंह ने तकनीकी अधिकारियों की भूमिका निभाई। खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करने प्रेम प्रकाश लूथरा, मंजीत सिंह, सतपाल सिंह, एमएल शर्मा, सुरेंद्र सिंह, मो. तारिक खान, हरविंदर पाल सिंह, राजेंद्र सिंह, पुष्कर राज शर्मा, गुरदेव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed