{"_id":"27-25925","slug":"Jammu-25925-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कर्मी के िख्ालाफ मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस कर्मी के िख्ालाफ मामला दर्ज
Jammu
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। घरोटा पुलिस ने सीआईडी विंग में तैनात एक पुलिस कर्मी सुमन के खिलाफ जमीन पर कब्जा जमाने और उसके मालिक को धमकी देने का मामला दर्ज दिया। पुलिस ने किशन सिंह निवासी अंब की शिकायत पर सुमन पर 107/17 के तहत मामला दर्ज किया। देर शाम उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया। वहीं, दोमाना पुलिस ने बरनाई क्षेत्र के कुलदीप सिंह चिब की तलाश में एक के बाद एक कई छापे मारे। हालांकि एसडीपीओ इससे इंकार कर रहा है। पूर्व छात्र नेता कुलदीप सिंह चिब की पत्नी मीना चिब ने आरोप लगाए कि पुलिस ने सुबह चार बजे, दोपहर दो बजे और रात को लगातार छापे मारे। पुलिस लगातार उन्हें तंग कर रही है और संपत्ति का ब्यौरा मांग रही है। जबकि एसएचओ के भी भू माफिया से संबंध हैँ। एसडीपीओ दोमाना संदीप मेंगी ने बताया कि छापे की उन्हें जानकारी नहीं है। चिब ने राज्य मानव अधिकार आयोग में शिकायत की तो पुलिस ने घर में छापे मारने शुरू कर दिया। एसएचओ ने त्रिकुटानगर में भी कोर्ट के आदेश की अवहेलना करके एक मकान पर जबरन कब्जा कराया।
विज्ञापन