{"_id":"27-25898","slug":"Jammu-25898-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथों में तख्तियां पकड़ कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथों में तख्तियां पकड़ कर किया प्रदर्शन
Jammu
Updated Fri, 23 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। विजिलेंस जांच में फंसे विश्वविद्यालय के अधिकारी को आल इंडिया वाइस चांसलर ट्वंटी-20 में मेजबान जम्मू विवि की टीम की ओर से खिलाए जाने के विरोध में नेशनल सेकुलर फोरम ने वीरवार को विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। हाथों में बैनर और तख्तियां पकड़ कर प्रदर्शन कर रहे छात्रों का कहना था कि पारदर्शिता और क्वालिटी एजूकेशन की बात करने वाले विवि प्रशासन के इस कदम ने सब कुछ साफ करके रख दिया है।
अपना विरोध प्रकट करने के लिए दोपहर बाद दो बजे के करीब छात्रों ने फोरम के बैनर तले फाउंटेन प्लाजा के पास जमा होना शुरू कर दिया। फोरम के उपाध्यक्ष सुरजीत चौधरी का कहना था कि विवि के अधिकारियों का यह कहना कि कुछ तत्व अपने हितों के लिए विरोध कर रहे हैं, ठीक नहीं है। विवि का छात्र होने के नाते यह हमारी ड्यूटी बनती है कि हम जेयू के अधिकारियाें की ओर से की जाने वाली गलत बातों को सामने लाएं। प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल एनएन वोहरा से अपील कि कि वह मामले में हस्तक्षेप करें और समय रहते उचित कदम उठाएं। उनका कहना था कि वह इस मुद्दों को छोड़ने वाले नहीं है। एनएसएफ पहले भी भ्रष्टाचार और पारदर्शिता को लेकर संघर्ष करती आई है और आगे भी आंदोलन जारी रखेगी। इस मौके पर रवि चौधरी, राहुल शर्मा, कमलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह आदि विशेष रूप से उपस्थित थे।