फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   वीआरएस लेने वाले कर्मचारी भड़क उठे

वीआरएस लेने वाले कर्मचारी भड़क उठे

Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। स्टेट रोड ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन (एसआरटीसी) के वीआरएस मुलाजिमों ने भी अपनी लंबित मांगों खास तौर से बकाया जारी करने में हो रही देरी के विरोध में बुधवार को प्रेस क्लब से रोष रैली निकाल सचिवालय घेराव का प्रयास किया। बहरहाल पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को डोगरा चौक से आगे नहीं जाने दिया और उनका सचिवालय तक जाने का प्रयास विफल बना दिया।
विज्ञापन

आल जेएंडके एसआरटीसी इंप्लाइज एसोसिएशन जम्मू कश्मीर के झंडे तले वीआरएस, जीएचएस रिटायर्ड मुलाजिमों ने आरोप लगाया कि सरकार और एसआरटीसी प्रबंधन बार-बार उन्हें सड़क पर उतरने के लिए मजबूर कर रही है। प्रधान देवराज बाली ने कहा कि वीआरएस मुलाजिमों को वर्ष 2006 से अब तक कोला की 126 स्लैब जारी की जाए और छठे वेतन आयोग के एरियर भी उन्हें दिए जाए। उन्होंने कहा कि सरकार ने आदेश संख्या 218 एफ का गलत तरीके से इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द मांगें पूरी न हुई तो आंदोलन को और तेज कर दिया जाएगा। इस अवसर पर बलविंद्र सिंह, अशोक कुमार, त्रिलोक सिंह, डीएन शर्मा, साईं मोहम्मद, असान इलाही, सुरजीत सिंह, गुलशन सिंह, जावेद इकाबल, जसवीर सिंह और अन्य ने भी अपने विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed