{"_id":"27-25832","slug":"Jammu-25832-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों पर जा चढ़ी मेटाडोर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों पर जा चढ़ी मेटाडोर
Jammu
Updated Thu, 22 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। एक्सचेंज रोड में मंगलवार को एक अनियंत्रित मेटाडोर सड़क किनारे खड़े स्टूडेंट्स के ऊपर जा चढ़ी। इससे पांच बच्चे जख्मी हो गए। घटना के तुरंत बाद मेटाडोर चालक मौके से भाग खड़ा हुआ। आसपास के लोगों ने घायलों को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। साथ ही उनके परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मेटाडोर को कब्जे में ले लिया है।
एक्सचेंज रोड में स्थित शैक्षणिक संस्थान एमएमसी के घायल छात्र 16 वर्षीय भाष्कर कोहली के परिवार वालों के अनुसार क्लास समाप्त करने के बाद निकला था। सड़क पर अन्य स्टूडेंट्स भी वहां खड़े थे। इसी दौरान तेज गति मेटाडोर (जेके02बी 9449) ने पहले एक कार (जेके02पी 5055) को टक्कर मारकर क्षतिग्रस्त किया और फिर अनियंत्रित होकर खड़े स्टूडेंट्स की ओर चली गई। इसमें पांच लोग घायल हुए। घायलों में भाष्कर कोहली के अलावा नगरोटा निवासी 18 वर्षीय रेणू और 19 वर्षीय योगिता शर्मा, जानीपुर निवासी 19 वर्षीय संजय और चट्ठा निवासी 24 वर्षीय अनिल कुमार शामिल हैं। भाष्कर कोहली को गंभीर चोट आई है। उसके बाजू और ज्वाइंट फ्रैक्चर हो गए हैं। इसके अलावा उसकी जीभ भी कट गई। उसके सिर पर गहरी चोट लगने से उसका सिटी स्कैन किया गया। अन्य स्टूडेंट्स को भी गंभीर चोटें आई हैं। घटना के तुरंत बाद मौके पर उपस्थित लोगों ने अन्य वाहनों द्वारा घायलों को जीएमसी पहुंचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेटाडोर को कब्जे में ले लिया। साथ ही उसके चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
उधर, छन्नी के पास वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। पेट्रोल पंप के करीब रेलवे क्रासिंग के पास हुए हादसे में त्रिकुटा नगर निवासी 28 वर्षीय मुकेश कुमार जख्मी हो गया। उसे घायल अवस्था में जीएमसी पहुंचाया गया। यहां उसकी हालत में सुधार है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ज्यूल चौक पर कार की टक्कर से एक युवती जख्मी हो गई। पुरखू कैंप निवासी रूबी सलाथिया को गंभीर हालत में उसकी बहन ने जीएमसी में भर्ती करवाया। नवाबाद पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।