{"_id":"27-25804","slug":"Jammu-25804-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन की तैयारी में जेकेडीएफ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन की तैयारी में जेकेडीएफ
Jammu
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। आगामी 25 नवंबर को राज्य स्तरीय सम्मेलन की तैयारी में जम्मू कश्मीर डेमोक्रेटिक फ्रंट (जेकेडीएफ) का कैडर जुट गया है। फ्रंट के चेयरमैन अनिल गुप्ता की हिदायत पर सीनियर कार्यकर्ताओं ने डिवीजन के सभी दस जिलों में बैठकें कर संगठनात्मक ढांचे के गठन को बैठकें शुरू कर दी। मंगलवार को जम्मू जिले के दस विधानसभा क्षेत्रों में भी इन बैठकों का सिलसिला चला। रियासत के सभी सियासी दलों खासकर भाजपा की नजरें जेकेडीएफ के सम्मेलन पर टिकी है। रायपुरा दोमाना, अखनूर, खौड़, जम्मू वेस्ट, ईस्ट, गांधीनगर, आरएस पुरा, सुचेतगढ़, नगरोटा और बिश्नाह विधानसभा क्षेत्रों में जेकेडीएफ कैडर की दस टीमों ने भाजपा के सात विधायकों के निष्कासन से नाराज सीनियर नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी संपर्क साधा। अधिकतर लोगों ने जेकेडीएफ में शामिल होने पर सहमति जता दी। यह टीमें उमधपुर, रियासी, बटोत, रामबन, किश्तवाड़, डोडा, राजोरी, कठुआ, सांबा और पुंछ जिलों का प्रवास भी पूरा चुकी है। इन टीमों में फ्रंट के सीनियर कार्यकर्ता राम कुमार, सुरेंद्र शर्मा, अरुण खन्ना, दीपक शर्मा, मुरारी लाल बलगोत्रा, कृष्ण लाल गुप्ता, प्रशांत पूरी आदि शामिल हैं। अनिल गुप्ता का कहना है कि उन्हें सिर्फ भाजपा से रुष्ट ही नहीं, कांग्रेस, नेकां और पीडीपी से नाराज लोगों का भी समर्थन मिल रहा है। डिवीजन, कश्मीर, लद्दाख क्षेत्र को भी फ्रंट में नुमाइंदगी मिलेगी।
विज्ञापन