{"_id":"27-25780","slug":"Jammu-25780-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी किनारे कुल्ले हुए राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी किनारे कुल्ले हुए राख
Jammu
Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। वेयर हाउस के नजदीक तवी के बीच बने गुज्जरों रफी निवासी नजदीक बतरा कालेज रगूडा और अब्दुल हमीद निवासी बेली चराना के दो कुल्लों में आग लग गई। आग इतनी भयंकर हो गई कि आसपास चार अन्य कुल्ले भी इसकी चपेट में आने लगे। सूखी पराली और कच्चे कुल्लों में भड़की इस आग से हालांकि गुज्जर परिवार के सभी सदस्य और उनके मवेशी बाल-बाल बच गए, लेकिन गुज्जरों का सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने कुल्लोें में भड़की इस आग पर काबू पाया। देर शाम आठ बजे के करीब अचानक तवी के बीचों बीच आग की लपटेे उठने लगी। आग की लपटों को तवी पुल से भी साफ देखा जा रहा था। वेेयर हाउस से बेली चराना रात के समय मेें जा रहे लोगों ने देखा कि तवी के बीच एक किनारे में बने गुज्जर के कुल्ले धू धू कर जल रहे हैं। इन कुल्लों मेें से दो कुल्ले पूरी तरह आग की चपेट में आ गए। साथ ही अन्य चार कुल्लों में भी लपटें उठने लगी। दमकल विभाग के अधिकारियों के अनुसार आग बिजली के शार्ट सर्किट के कारण लगी है। इसमें कितना नुकसान हुआ है। इसका जायजा लिया जाएगा। इस घटना में दो कुल्ले पुरी तरह से जलकर राख हो गए और चार कुल्लों को आग की लपेट में आने से बचाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया गया। इस आग की घटना के दौरान वेयर हाउस पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। चौकी इंचार्ज राजेश जसरोटिया ने नुकसान की जानकारी हासिल करके आग की घटना का मामला दर्ज किया। रफी अनुसार रात को उनके ठहरने के लिए काफी मुश्किल होगी। पूरे परिवार सहित इन कुल्लों में रहते थे।
विज्ञापन