फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जेयू का इंडोर स्टेडियम दस लाख से बनेगा

जेयू का इंडोर स्टेडियम दस लाख से बनेगा

Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Tue, 20 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग के मंत्री आरएस चिब ने यूनिवर्सिटी इंडोर स्टेडियम के लिए सीडीएस से दस लाख रुपये देने की घोषणा की है। सोमवार को विवि में आल इंडिया वाइस चांसलर ट्वंटी-20 क्रिकेट कप में खिलाड़ियों की हौसला आफजाई करने पहुंचे खेल मंत्री ने कहा कि रियासत में खेलों को बढ़ावा देने के लिए सकारात्मक कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय जम्मू में खेल कल्चर को आगे लाने के लिए समय समय पर ऐसे आयोजन किए जाते रहे हैं। युवा सेवा एवं खेल विभाग और जेके स्टेट स्पोर्ट्स काउंसिल की ओर से विवि को हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस मौके पर कुलपति प्रो. मोहन पाल सिंह ईशर ने कहा कि विवि प्रशासन के पास भले ही एक सीमित खेल फंड उपलब्ध है, लेकिन खेल क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए कई प्रस्तावों पर काम किया जा रहा है। उन्होंने वर्ष 2008-09 और 2009-10 में आल इंडिया वाइस चांसलर क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता रहने वाली मेजबान विवि जम्मू टीम की प्रशंसा की और इस चैंपियनशिप में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि खेलों को आगे लाने के लिए यूजीसी के पास कई प्रस्ताव भेजे गए हैं और उन पर जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है। इसके अलावा विवि की ढांचागत सुविधाओं को भी मजबूत बनाया जा रहा है। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed