{"_id":"27-25689","slug":"Jammu-25689-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी संविधान के लिए मांगे गणमान्य नागरिकों के सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी संविधान के लिए मांगे गणमान्य नागरिकों के सुझाव
Jammu
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। जेकेडीएफ के संविधान निर्माण और सियासी दल के रूप में संगठनात्मक रचना के लिए रविवार को जम्मू क्लब में मैराथन बैठक हुई। फ्रंट चेयरमैन अनिल गुप्ता की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में गणमान्य नागरिकों, सेवानिवृत्त जजों, वकीलों, पूर्व नौकरशाहों, उद्यमियों और व्यापारियों से सुझाव लिए गए। बैठक में आगामी 25 नवंबर को फ्रंट का प्रदेश स्तर का सम्मेलन आयोजित करने पर सहमति बनी। इसी दिन फ्रंट का संविधान और घोषणा पत्र जारी किया जाएगा। सेवा निवृत्त जजों और वकीलाें ने बैठक में सुझाव दिया कि संविधान समाज के सभी वर्गों को मान्य होना चाहिए। खासतौर पर संगठनात्मक ढांचे में आर्थिक और सामाजिक तौर पर पिछड़े वर्गों को प्रतिनिधित्व देने पर जोर दिया गया। इस मौके पर अनिल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि गणमान्य नागरिकाें के सुझावों को संविधान निर्माण और फ्रंट की स्टेट बाडी के गठन के दौरान पूरी तवज्जो दी जाएगी। उन्हाेंने कहा कि जेकेडीएफ में खानदानी राज के लिए कोई जगह नहीं होगी। सामाजिक और आर्थिक अन्याय, भेदभाव और भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष फ्रंट के मुख्य मुद्दे होंगे। इस मौके पर फ्रंट के सीनियर कार्यकर्ता मुरारी लाल बलगोत्रा, रिटायर्ड जस्टिस मुनीष गुप्ता, शहीद मेजर आकाश के पिता शंकर सिंह, सतपाल ग्रोवर, राम कुमार, कृष्ण लाल, अरुण खन्ना, प्रशांत पूरी, मुनीश खजूरिया, दीपक शर्मा, वीनू खन्ना और श्रुति खजूरिया मौजूद थे।
विज्ञापन