{"_id":"27-25680","slug":"Jammu-25680-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएमसी में लगा मंत्रियों का तांता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएमसी में लगा मंत्रियों का तांता
Jammu
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। शनिवार को नरवाल इलाके में एक शराब दुकान पर ग्रेनेड हमले में हुए घायलों का हालचाल लेने के लिए जीएमसी अस्पताल में मंत्रियों का तांता लगा रहा। इस दौरान मंत्रियों ने जहां ग्रेनेड हमले के घायलों पर विशेष नजर रखने के निर्देश जारी किए, वहीं उन्हें इलाज के लिए तत्काल राहत राशि भी प्रदान की गई। सुबह राजस्व मंत्री रमण भल्ला जीएमसी पहुंचे और मरीजों की खैर खबर ली। साथ ही जीएमसी स्टाफ को घायलों के इलाज के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए। इस दौरान उनके साथ जिला विकास आयुक्त संजीव वर्मा भी उपस्थित थे। उन्होंने मृतक कुलदीप राज के परिवार को एक लाख रुपये और घायलों को 10-10 हजार रुपये प्रदान किए।
चिकित्सा शिक्षा मंत्री आरएस चिब भी जीएमसी पहुंचे और घायलों के संबंध में डाक्टरों से जानकारी ली। उन्होंने डाक्टरों को निर्देश दिए कि घायलों को श्रेष्ठ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करवाई जाए, ताकि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हो सकें। उन्होंने घायलों से भी बातचीत की। चिब ने मृतक कुलदीप राज के परिवार के प्रति शोक व्यक्त किया।
उधर, देर शाम गृह राज्यमंत्री नासिर असलम वानी भी जीएमसी पहुंचे और घायलों से घटना के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान उन्होेंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि घायलों को चिकित्सा सुविधा के अलावा हर तरह से आर्थिक सहायता प्रदान की जाए, ताकि उनके इलाज में किसी तरह की कमी न हो। साथ ही उन्होंने मृतक कुलदीप राज को भी हर सरकारी मदद मुहैया करवाने के निर्देश दिए। वानी ने कहा कि ग्रेनेड फेंकने वाले शरारती तत्वों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और रियासत की अमन शांति से किसी को खिलवाड़ करने नहीं दिया जाएगा। उनके साथ आईजीपी दिलबाग सिंह, डिप्टी कमिश्नर संजीव शर्मा भी उपस्थित थे। उधर, जीएमसी में उपचाराधीन सभी छह घायलों की हालत स्थिर बनी हुई है।