{"_id":"27-25661","slug":"Jammu-25661-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बास्केटबाल में केसी पब्लिक स्कूल को दोहरे खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बास्केटबाल में केसी पब्लिक स्कूल को दोहरे खिताब
Jammu
Updated Sun, 18 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। केसी पब्लिक स्कूल में हुई दूसरी शकुंतला रानी मेमोरियल अंतर स्कूल बास्केटबाल टूर्नामेंट में मेजबान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर लड़कों और लड़कियों के वर्ग के दोहरे खिताब अपने नाम किए। प्रतियोगिता में आठ सीबीएसई मान्यता प्राप्त स्कूलों के खिलाड़ियों ने शिरकत कर 24 पूल सहित अन्य निर्णायक मुकाबलों में प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।
इससे पूर्व सेमीफाइनल मुकाबलों में लड़कों के वर्ग में केसी पब्लिक स्कूल ने जेपी वर्ल्ड स्कूल और जेपी वर्ल्ड ने केसी इंटरनेशनल को पछाड़कर फाइनल में जगह बनाई। लड़कियों के वर्ग में केसी पब्लिक स्कूल ने जोधामल पब्लिक स्कूल और एपीएस अखनूर ने प्रेजेंटेशन कान्वेंट स्कूल को शिकस्त दी। खिताबी मुकाबलों में लड़कों के वर्ग में मेजबान केसी पब्लिक स्कूल ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए जेपी वर्ल्ड स्कूल को 38-20 से पछाड़कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। इसी तरह लड़कियों के वर्ग में भी अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए मेजबान टीम ने एपीएस अखनूर को एकतरफा मुकाबले में 22-8 से शिकस्त देकर ट्राफी अपने नाम की।
इस मौके पर मुख्य अतिथि युवा सेवा एवं खेल विभाग के मंत्री आरएस चिब ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए उन्हें आगे बढ़ने को प्रेरित किया। उन्होंने स्कूल के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स के अलावा स्वीमिंग पूल, दो बास्केटबाल कोर्ट और अंतरराष्ट्रीय स्तर के सिंथेटिक सरफेस टेनिस कोर्ट ढांचे को भी सराहा। समारोह सुदर्शन महाजन, राजू चौधरी आदि मौजूद रहे।