{"_id":"27-25525","slug":"Jammu-25525-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छटा बिखेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से छटा बिखेरी
Jammu
Updated Thu, 15 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। वासुदेव कुटुंबकम वेलफेयर सोसायटी की ओर से बुधवार को महिला कालेज परेड में बाल दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में रियासत के तीनों खित्तों की छटा बिखेरी। समारोह में डोगरी और गिद्दे की धूम रही।
इससे पूर्व पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन और जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित करके समारोह को आगे बढ़ाया गया। आर्य समाज स्कूल, कच्ची छावनी की छात्राओं ने प्रार्थना गाकर पूरे माहौल को भक्तिमय बनाया। इसके बाद राजीव नगर नरवाल, रेलवे कालोनी, बेलीचराना के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में डोगरी नृत्य और गिद्दा के जलवे दिखाए। बच्चों ने स्किट में समाज को साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए बच्चों को पढ़ाने का संदेश दिया। मुख्य अतिथि सांसद मदन लाल शर्मा ने कहा कि रियासत में बच्चों के कानून की रक्षा, प्रोटेक्शन और शिक्षा के लिए केंद्र की तर्ज पर राइट टू एजूकेशन एक्ट और जुवेनाइल जस्टिस एक्ट को शीघ्र लागू किया जाए। इन एक्ट को अमल में लाने के लिए केंद्र से भी पर्याप्त मदद मिलती है। उन्होंने मांग की कि रियासत में चल रहे सभी बाल आश्रमों में उच्च गुणवत्ता वाली व्यवस्था लागू हो। सांसद ने मुख्यमंत्री से समाज कल्याण विभाग को इन पहलुओं पर जरूरी दिशा निर्देश जारी करने की मांग की। समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता प्रो. वेद कुमारी घई, रूबी, इंदिरा राठोर, सुकृति, कैलाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।