{"_id":"27-25480","slug":"Jammu-25480-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर फंसी लिफ्ट में, हंगामा मचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर फंसी लिफ्ट में, हंगामा मचा
Jammu
Updated Tue, 13 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। रियासत के सबसे बड़े अस्पताल गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) में सोमवार की शाम उस वक्त हंगामा मच गया, जब नई इमरजेंसी में लिफ्ट खराब हो गई और महिला डाक्टर काफी समय तक उसमें फंसी रह गई। बाद में किसी तरह डाक्टर को बाहर निकाला गया।
मिली जानकारी के अनुसार एनेस्थीसिया की डाक्टर लिफ्ट से आ रही थी। इसी दौरान लिफ्ट अचानक बीच में फंस गई। पहले तो डाक्टर ने सोचा कि अभी चल पड़ेगी, लेकिन काफी समय तक लिफ्ट न चलने पर वह घबरा गई। डाक्टर के शोर मचाने पर इमरजेंसी के अन्य डाक्टर और स्टाफ लिफ्ट के पास जमा हो गए। इस दौरान किसी ने जीएमसी पुलिस को भी सूचित कर दिया। लिफ्ट खुलवाने के लिए विशेषज्ञों को भी बुलवाया गया। आधे घंटे की मशक्कत के बाद लिफ्ट से महिला डाक्टर को बाहर निकाला गया। डाक्टर इतनी घबरा गई थी कि वह लगातार रो रही ही। इस दौरान इमरजेंसी में अच्छा खासा मजमा लगा रहा।