{"_id":"27-25450","slug":"Jammu-25450-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेजर अवतार का मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल करे पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेजर अवतार का मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल करे पुलिस
Jammu
Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
श्रीनगर। चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट श्रीनगर ने मेजर अवतार सिंह का मृत्यु प्रमाण पत्र हासिल कर उसे कोर्ट में पेश करने की हिदायत दी है। अवतार सिंह पर स्थानीय सीजेएम कोर्ट में वकील जलील अंद्राबी की कथित हत्या के आरोप मुकदमा चल रहा है। मेजर अवतार सिंह ने नौ जून, 2012 को कैलिफोर्निया में अपने परिवार के सदस्यों की हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
शनिवार को अदालत में सुनवाई के दौरान सीजेएम ने आईजी कश्मीर पुलिस और डीआईजी क्राइम ब्रांच को मेजर अवतार सिंह की मौत की पुष्टि के लिए प्रमाण पत्र पेश करने की हिदायत दी। इस संबंध में अदालत ने पुलिस को आगामी आठ दिसंबर तक का समय दिया है। सीजेएम ने पुलिस को इंटरपोल अथवा कैलिफोर्निया पुलिस से मदद मांगने को भी कहा है। पुलिस की तरफ से पेश हुए वकील ने अदालत में बताया कि गत 15 अक्तूबर, को आईजी ने सीबीआई इंटरपोल के सहायक निदेशक को पत्र लिखकर मेजर अवतार सिंह की मौत संबंधी जानकारी मांगी थी। गौरतलब है कि 1996 में वकील अंद्राबी का शव झेलम नदी से मिला था। पिछले 16 साल से मामला सीजेएम की अदालत में लंबित है। अंद्राबी के वकील और परिवार के सदस्य सरकार पर इस मामले को कमजोर बनाने और मेजर को बचाने के आरोप लगाते रहे हैं। एजेंसी