{"_id":"27-25427","slug":"Jammu-25427-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिड़ी मेला स्थल की नीलामी तीस लाख में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिड़ी मेला स्थल की नीलामी तीस लाख में
Jammu
Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
दोमाना। झिड़ी मेला स्थल की नीलामी शनिवार को ब्लाक विकास अधिकारी मढ़ तासिर लतीफी की अध्यक्षता में संपन हो हुई। नीलामी ने इस साल सारे रिकार्ड तोड़े और इस बार 30 लाख रुपए में मेला स्थल नीलाम हुआ।
गौरतलब है कि पिछले साल मेला स्थल की नीलामी 18 लाख बीस हजार रुपयों में हुई थी। नीलामी का सारा काम कोर्ट द्वारा निर्धारित कमिश्नर एडवोकेट संजीव शर्मा की देखरेख में हुआ। शनिवार को आयोजित नीलामी में में मैजर्स कोहली कारपोरेशन ने सबसे ज्यादा तीस लाख रुपये की बोली लगा कर नीलामी अपने नाम की। नीलामी में दुकानों के अलावा सर्कस और मनोरंजन के अन्य स्टालों के लिए मेला स्थल का दिए जाने वाला स्थान शामिल है। इस बार बोली की रकम का तीस लाख तक पहुंचना पूरा दिन स्थानीय लोगों में चर्चा का विषय रहा। इसके अलावा साइकिल स्टैंड के लिए 91 हजार रुपए की बोली जबकि बस स्टैंड के लिएए 25 हजार पांच सौ रुपए की बोली लगा कर नीलामी प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे अन्य लोगों ने अपने नाम किया। पिछले साल साइकिल स्टैंड की आखिरी बोली 41 हजार रुपए जबकि बस स्टैंड की आखिरी बोली 25 हजार पर संपन्न हुई थी। इस बार बस
स्टैंड की बोली में मात्र पांच सौ रुपये की हुई।
इस तरह इस बार मेला कमेटी को मेले से कुल 31 लाख 16 हजार पांच सौ रुपये की आय हुई है। इसका मेला स्थल की साफ सफाई और अन्य कार्यों पर खर्च किया जाएगा। मुख्य स्थान के लिए हुई बोली में कुल दस लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर मेला कमेटी के सदस्यों सरपंच कल्याणपुर अशोक महाजन के अलावा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कानाचक्क थाना प्रभारी राजेंद्र शर्मा आदि विशेष रूप से उपस्थित रहे।