फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला

तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचला

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Jammu
Jammu Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
जम्मू। गांधी नगर थाना के अंतर्गत सतवारी इलाके में शनिवार की दोपहर को एक तेज रफ्तार वाहन ने महिला को कुचल दिया। महिला के शरीर से सारा खून बह जाने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गांधी नगर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांधी नगर एसएचओ गुरमीत सिंह के मुताबिक महिला ट्रैफिक सिग्नल लाइट पर रेड लाइट होने पर सड़क पार करने लगी थी कि तभी सिग्नल पर ग्रीन लाइट हो गई। सामने से आ रहे गाड़ी ने महिला को कुचल दिया। अभी तक महिला की कोई पहचान नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि महिला चौराहे के आसपास पैसे मांग कर अपना पेट भरती थी। पुलिस ने केस दर्ज करके वाहन को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोपहर के पौने तीन बजे एक तेज रफ्तार वाहन ने पैदल चल रही चालीस वर्षीय महिला को टक्कर मार दी। चालीस वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इससे पहले की आसपास के लोग महिला की मदद के लिए आगे आते महिला ने दम तोड़ दिया। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी तो घंटों बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गवर्नमेंट मेडिकल कालेज (जीएमसी) पहुंचाया। इससे पहले महिला का शव सड़क पर ही पड़ा रहा था। शव इतनी बुरी तरह से कुचला गया था कि महिला का सिर फट गया है। आसपास के लोग हादसे को देखकर सहम गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed