{"_id":"27-23856","slug":"Jammu-23856-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट परिसर में हुई मारपीट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट परिसर में हुई मारपीट
Jammu
Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। जानीपुर कोर्ट परिसर में शनिवार को मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने नई बस्ती निवासी सन्नी बाबा के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार अमनदीप हत्याकांड के आरोपी सन्नी बाबा और अन्य आरोपी कोर्ट में तारीख के दौरान पेश हुए थे। तारीख के बाद सन्नी बाबा जैसे ही बाहर आया, वहां पहले से मौजूद सन्नी बाबा की मां ने उसे खाना देने की कोशिश की, इस बात पर पुलिस कर्मियों ने एतराज जताया। इसी बीच एक अन्य आरोपी शंटू भी कोर्ट परिसर से बाहर आया था। उसके साथ उसके कुछ साथी भी बाहर खडे़ थे। दोनों पक्षों में झगड़ा शुरू हो गया। पुलिस के अनुसार बीचबचाव करने के बाद दोनों पक्षों को अलग किया गया। सन्नी बाबा के परिवार वालों के अनुसार सन्नी बाबा पर जानबूझ पर हमला करवाया गया है। गौरतलब है कि सन्नी बाबा के खिलाफ अमनदीप हत्याकांड के गवाहों की हत्या की सुपारी लेने सहित कई आरोप हैं।
विज्ञापन