{"_id":"20458","slug":"Jammu-20458-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज पांच लाख के पार होगा भक्तों का आंकड़ा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज पांच लाख के पार होगा भक्तों का आंकड़ा
Jammu
Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। अमरनाथ यात्रा के दौरान दो और अमरनाथ श्रद्धालुआें की रविवार को मौत हो गई। मरने वालों में एक उत्तर प्रदेश और एक चंडीगढ़ का श्रद्धालु है। आरबी ठाकुर निवासी चंडीगढ़ की मौत पिस्सु टाप पर दिल का दौरा पड़ने हुई। इसके अलावा उत्तर प्रदेश निवासी नंद किशोर ने बालटाल अस्पताल में उपचार के दौरान हर्ट अटैक से दम तोड़ दिया। इससे गत 25 जून से यात्रा शुरू होने के बाद हर्ट अटैक और अन्य मेडिकल समस्याओं से मरने वाले श्रद्धालुआें की तादाद 84 हो गई है।
यात्रा के कंट्रोल रूम से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को यात्रा दोनों ट्रैक से बगैर किसी रुकावट के जारी रही। देर शाम सात बजे तक 16,940 अमरनाथ श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके थे। तकरीबन इतनी ही तादाद में दोनों ट्रैक से सुबह पवित्र गुफा की तरफ श्रद्धालु बालटाल और चंदनबाडी से रवाना हुए थे। इससे अब तक बाबा बर्फानी के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की तादाद चार लाख अस्सी हजार के करीब पहुंच गई है। दूसरी तरफ बालटाल में किसी प्रकार की अप्रिय घटना नहीं हुई। शनिवार को खच्चर वालों और पिट्ठुओं का पुलिस से विवाद होने के बाद पत्थरबाजी शुरू हुई थी। लिहाजा रविवार को भी गांदरबल जिला पुलिस और प्रशासन के आला अफसर डेरा डाले रहे। इस दौरान खच्चर वालों और पिट्ठुओं की यूनियन से भी प्रशासनिक अधिकारियों ने बैठक कर बाकायदा निर्धारित रेट ही श्रद्धालुओं से बसूलने और तयशुदा समय के भीतर ही बालटाल - पवित्र गुफा के बीच मूवमेंट करने कह हिदायतें दीं।