{"_id":"20457","slug":"Jammu-20457-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या
Jammu
Updated Mon, 16 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जम्मू। पक्का डंगा थाना अंतर्गत जैन बाजार इलाके में एक युवक ने रविवार को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने जब बेटे को फंदे में लटके देखा तो घर में कोहराम मच गया। घटना की तत्काल जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को फंदे से नीचे उतारा और उसे जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी मार्चरी में रखा गया है। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनोे को सौंपा जाएगा।
पक्का डंगा पुलिस के मुताबिक 116 जैन बाजार निवासी प्रणव वैध घटना के समय घर में अकेला था। उसने अपने ही घर में फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। परिवार के लोग जब लौटे तो उन्होंने प्रणव को फंदे में लटका पाया। बताया जाता है कि प्रणव काफी देर से फंदे में लटका हुआ था। इलाके के लोगों को घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। साथ ही फोरेंसिक लैब के एक्सपर्ट से जांच करवाई। पुलिस के मुताबिक प्रणव की आयु 18-19 साल के करीब बताई जा रही है। आरंभिक जांच में पता चला है कि मानसिक रूप से परेशान होने के कारण उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। पुलिस के अनुसार युवक के परिजनों के अलावा आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पुलिस अगली कार्रवाई करेगी।