{"_id":"8b7bcab0e493b78f1bf4486a42650b97","slug":"27-booths-more-sensitive-in-kathua-district-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कठुआ जिले में 27 बूथ अति संवेदनशील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कठुआ जिले में 27 बूथ अति संवेदनशील
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
Updated Thu, 11 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
रियासत में चौथे चरण के मतदान के लिए कठुआ जिले में 625 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें से 27 पोलिंग बूथ अति संवेदनशील करार दिए गए हैं, जिसमें 14 पोलिंग बूथ बनी में और 13 हीरानगर में हैं।
विज्ञापन
इसके साथ ही 160 पोलिंग बूथ संवेदनशील हैं। 438 पोलिंग बूथ सामान्य घोषित किए गए हैं। संवदेनशील पोलिंग बूथ में 28 केंद्र बनी के, 108 बसोहली, 128 कठुआ, 98 बिलावर और 76 हीरानगर के हैं। अति संवेदनशील पोलिंग बूथ के बारे में बताते हुए निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि इन क्षेत्रों में आतंकवाद का साया रहा है।
विज्ञापन
हीरानगर में कुछ समय पहले ही पाक सेना द्वारा सीज फायर का उल्लंघन और अंतर्राष्ट्रीय सीमा होने के लिहाज से भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने की आवश्यकता है।
सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के लिए सुरक्षा एजेंसियों और सुरक्षा बलों की कंपनियों को एक महीने पहले ही मौके पर रवाना कर दिया गया है। प्रशासन मतदान प्रतिशत को बढ़ाने के लिए पूरे प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन