{"_id":"843de4c61b32c67450e33c96d7984bac","slug":"12th-class-exam-from-2-may-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"JK BOSE: 12वीं की प्राइवेट परीक्षा दो मई से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
JK BOSE: 12वीं की प्राइवेट परीक्षा दो मई से
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Tue, 21 Apr 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वीं कक्षा के पेपर दो मई से शुरू होंगे। ये पेपर खराब मौसम के कारण स्थगित हुए हैं। मार्च महीने की कहर मचाने वाली बारिश के कारण जम्मू संभाग के समर जोन में स्थगित हुए 12वीं प्राइवेट बोर्ड की परीक्षा के बचे हुए पेपरों की डेटशीट जम्मू कश्मीर बोर्ड आफ स्कूल एजूकेशन ने जारी की है। अब ये पेपर दो मई शनिवार से आरंभ होेंगे और अंतिम पेपर 11 मई को होगा। परीक्षा का समय सुबह 11 बजे रखा गया है।
विज्ञापन
दो मई को केमिस्ट्री बी, हिस्ट्री बी, फैक्ट्री आर्गेनाइजेशन और अफसर आर्गेनाइजेशन का पेपर होगा। तीन मई को क्लासिकल लैंग्वेज, पांच मई को मैथमेटिक्स बी, छह मई को साइकोलाजी बी, सात मई को कंप्यूटर साइंस बी, एनवायरनमेंट साइंस बी, इन्फारमेशन टेक्नोलॉजी बी, बायो टेक्नोलॉजी बी, फंक्शनल इंग्लिश बी, इलेक्ट्रानिक्स बी, फिजिकल एजूकेशन बी, बायो केमिस्ट्री बी, इस्लामिक्स वैदिक बुद्धिस्ट स्टडीज बी का पेपर होगा।
विज्ञापन
इसके अलावा नौ मई को फिजिक्स बी, इकनामिक्स बी, बिजनेस मैथमेटिक्स बी और ह्यूमन डेवलपमेंट बी, दस मई को जियोग्राफी बी और अंतिम दिन 11 मई को जियोलाजी बी, एजूकेशन बी, एकाउंटेंसी बी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन