{"_id":"5e8084368ebc3e75d725c4f1","slug":"red-zone-villages-of-manjakote-defy-restrictions108","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंजाकोट के गांव में नहीं दिखा रेड जोन का असर","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
मंजाकोट के रेड जोन बनाए गांव में नहीं दिखा लॉकडाउन का असर सरोला गांव से निकलकर कई लोग पहुंचे दरहाल गाव। संवाद न्यूज़ एजेंसी राजौरी राजोरी के मंजाकोट तहसील के गांवों में प्रशासन ने यह देखकर रेड जोन घोषित किया था क्योंकि वहां के एक डाक्टर में कोरोना के पॉजिटिव सिम्टम्स पाए गए थे। प्रशासन द्वारा रेड जोन घोषित करने के बाद गांव में कड़ी पाबंदियां लगा गई थी और किसी तरह की भी गतिविधि पर रोक के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद रविवार को लोगों की वहां पर आवाजाही देखी गई। बताया जा रहा है कि मंजाकोट तहसील के सारोला गांव जिसको रेड जोन घोषित किया गया था, वहां से कुछ लोग दरहाल तहसील के बड़ी दरहाल नामक गांव में में पहुंचे जहां पर उन्होंने किसी परिजन की मौत में शामिल होना था। सरोला गांव के कुछ लोगों ने अपनी व अन्य लोगों की जान की परवाह किए बिना पैदल सफर किया और घंटों चलने के बाद दरहाल के गांव में पहुंचे जिसके बाद दरहाल में सनसनी फैल गई। दरहाल के तहसीलदार अनिल सिंह ने तत्काल इसकी सूचना जिला प्रशासन डीसी व एसएसपी को दी। पुलिस ने तुरंत मंजाकोट के गांवों में नाकाबंदी कर दी जहां से लोग दरहाल पहुंचे थे। एडीसी राजौरी शेर सिंह ने बताया कि मंजाकोट में तैनात पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को कड़े निर्देश दिया गया है कि rकिसी भी कीमत पर किसी भी व्यक्ति को वहां से बाहर नहीं आने दिया जाए और इस निर्देश का सख्ती से पालन करने के लिए भी कहा गया है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।