फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   डीसी राजोेरी और प्रशासक ओकाफ ने उल्मा एवं इमामों से बातचीत की

डीसी राजोेरी और प्रशासक ओकाफ ने उल्मा एवं इमामों से बातचीत की

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 04:22 PM IST
विज्ञापन
डीसी राजोेरी और प्रशासक ओकाफ ने उल्मा एवं इमामों से बातचीत की
डीसी राजोेरी और प्रशासक ओकाफ ने उल्मा एवं इमामों से बातचीत की - फोटो : Amar Ujala
डीसी राजोेरी और प्रशासक ओकाफ ने उल्मा एवं इमामों से बातचीत की
विज्ञापन
कोविड रोकथाम प्रयासों में उनका सक्रिय सहयोग माँगा संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोेरी उल्माओं एवं इमामों के मुद्दों और मांगों का आकलन करने के लिए उपायुक्त राजोेरी राजेश के शवन ने उनके साथ बैठक आयोजित की। अन्य लोगों में एडीडीसी पवन कुमार और प्रशासक औकाफ शाहदरा शरीफ ताहिर मुस्तफा मलिक ने बैठक में भाग लिया। बैठक के दौरान कम मजदूरी, औकाफ भूमि का अवैध अतिक्रमण, जियारतों के समुचित विकास और रखरखाव सहित अन्य संबंधित मुद्दों और मांगों सहित उल्माओं /,इमामों से संबंधित कई मुद्दों पर चर्चा की गई। उपायुक्त ने इस अवसर पर प्रस्तुत सभी शिकायतों को धैर्यपूर्वक सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि उनकी सभी वास्तविक चिंताओं का समयबद्ध तरीके से निवारण किया जाएगा। उपायुक्त ने इमामों को औकाफ की जमीन पर अवैध कब्जा होने पर औकाफ प्रशासन के नोटिस में लाने को कहा ताकि व्यापक सार्वजनिक लाभ के लिए इस पर कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
बैठक के दौरान बोलते हुए उपायुक्त ने जिले में कोविड 19 के कुशल नियंत्रण और प्रबंधन में उलमाओं, इमामों के प्रयासों की सराहना की और उनसे भविष्य में भी जिले में महामारी को कम करने के लिए इसी उत्साह को जारी रखने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उपायुक्त ने आगामी ईद उल अजहा त्योहार के समय में कोविड के उचित व्यवहार को बनाए रखने में उल्माओ के सहयोग पर ध्यान केंद्रित किया और यह सुनिश्चित किया कि जिले में कहीं भी कोई बड़ी सभा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed