फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   lockdown in राजौरी

राजोरी में लगातार संपूर्ण लॉकडाउन जारी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
lockdown in राजौरी
राजौरी में कोरोना के चलते लाकडाउन के दौरान सन्नाटा पड़े बाजार - फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज़ एजेंसी राजोरी। घातक कोरोना वायरस के प्रकोप से आम जनता को बचाने व कोरोना वायरस को अधिक फैलने से बचाने के लिए राजौरी में लगाए गए लॉकडाउन के तहत राजोरी पूरी तरह से बंद रही। शनिवार को भी राजोरी का मुख्य शहर, जवाहरनगर व आसपास के इलाकों में पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। केवल वही दुकाने खुली रही जहां पर आवश्यक वस्तुएं मिलती थी। मुख्य शहर व आसपास के इलाकों में पुलिस व सीआरपीएफ का कड़ा पहरा भी देखने को मिला और जो लोग बिना किसी कारण के घरों से बाहर किए थे उन्हें वापस घर भेजा गया। इतना ही नहीं पुलिस व सुरक्षा बल लोगों को कोरोना से बचने के लिए जागरूक कर रहे हैं और उन्हें में घर में रहने के लिए कह रहे हैं। इसके अलावा जिले के अन्य इलाकों में भी कोरोना के डर के मारे पूरी तरह से लॉकडाउन जारी है व कहीं से भी किसी प्रकार की दुकान के खुलने या अन्य किसी गतिविधि की कोई समाचार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed