{"_id":"56e5c0624f1c1b694a8b4620","slug":"flood-in-pulst-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलस्त नदी पर बने अस्थायी पुल की सड़क बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलस्त नदी पर बने अस्थायी पुल की सड़क बही
ब्यूरो/अमर उजाला,पुंछ
Updated Mon, 14 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिन लगातार बारिश के चलते पुलस्त नदी में बाढ़ आ गई। नदी पर बने लोहे के अस्थायी पुल को जाने वाली सड़क बह गई। इससे नदी के उस पार बसे दर्जन भर गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। बाढ़ का पानी कम होने के बाद ही उस पार के कुछ मरीजों को नदी में घुसकर जिला अस्पताल पहुंचाना पड़ा।
विज्ञापन
वर्ष 2014 के सितंबर में आई बाढ़ से पुलस्त नदी पर बने शेरे कश्मीर पुल का एक हिस्सा बह गया था। इसके बाद प्रशासन ने लोहे के अस्थाई पुल का निर्माण कराया था। इससे नदी के उस पार बसे खनेतर, बैंछ, दलेरा, कनूईयां, मंगनाड़, दरा, दरादुलियां, एलकेजी, जलास, कवाड़ियां, सलोत्री, भेरा गांव समेत मेंढर तहसील के साथ सड़क संपर्क बहाल किया था।
विज्ञापन
अब जब भी भारी बारिश होती है तो अस्थायी पुल के लिए बनाई गई कच्ची सड़क बह जाती है। रविवार को भी ऐसा ही हुआ। सड़क बह जाने से दर्जन भर गांवों का जिला मुख्यालय से सड़क संपर्क कट गया। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विद्यार्थियों को नदी पर बने शेरे कश्मीर पुल के साथ लगाई गई लोहे की सीढ़ी के सहारे उतरने के बाद नदी में घुसकर आवाजाही करनी पड़ी। ग्रामीणों का कहना है कि दो वर्ष बीत जाने के बाद भी पुल को नहीं बनाया गया है।
बारिश और बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ गई है। दूरदराज क्षेत्रों में बसने वाले लोग घरों में ही रहे। कई क्षेत्रों में पस्सियां गिरने से सड़कें बंद हो गईं। नगर के बाजारों में सन्नाटा रहा। दुकानदार आग जला कर तापते दिखाई दिए।