{"_id":"5e8da06a8ebc3e76840fc54b","slug":"ex-army-man-serving-in-gmc-rajouri133","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व सैन्य कर्मचारी जीएमसी राजौरी में कर रहा कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा. सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद ज्वाइन कर ली थी सिक्योरिटी एजेंसी.","category":{"title":"Local","title_hn":"लोकल","slug":"local"}}
पूर्व सैन्य कर्मचारी जीएमसी राजौरी में कर रहा कोरोना संक्रमित लोगों की सेवा. सेना से सेवानिवृत्त होने के बाद ज्वाइन कर ली थी सिक्योरिटी एजेंसी.
जीएमसी राजोरी में सिक्योरिटी इंचार्ज का काम करने वाले पूर्व सैनिक कर्मचारी
- फोटो : AMAR UJALA
Link Copied
राजौरी. कई वर्ष तक भारतीय सेना में अपनी सेवाएं देने के बाद सेना से रिटायर होने के बाद सिक्योरिटी एजेंसी ज्वाइन की ओर जीएमसी राजोरी में फिर से नियुक्ति नियुक्ति हो गई। पिछले करीब 1 साल से जीएमसी राजोरी में सिक्योरिटी गार्ड के इंचार्ज के रूप में काम कर रहे राजोरी के नौशेरा निवासी सोमराज कोरोना से संक्रमित मरीजों की पूरी देखभाल कर रहे हैं। सोमराज पिछले 2 महीने से अपने घर भी नहीं गए है और दिन-रात जीएमसी के क्वॉरेंटाइन वार्ड में भर्ती करोना संक्रमित लोगों की सेवा में जुटे हैं। 24 घंटे दिन रात लगातार जीएमसी में ही रहते हैं वह हर समय किसी प्रकार की सेवा के लिए भी उपलब्ध रहते हैं। अस्पताल में सुरक्षा व्यवस्था को संभालने के साथ-साथ वह जीएमसी में भर्ती मरीजों को अन्य सुविधाएं प्रदान करने में भी सबसे आगे रहते हैं। जबसे कोरोना का प्रकोप बढ़ा है और जीएमसी राजोरी में मैं बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में संक्रमित लोगों को रखा है तबसे सोम राज की ड्यूटी पहले से भी बढ़ गई है और वह दिन-रात अपनी ड्यूटी को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। सोमराज ने बताया कि देश सेवा के साथ-साथ लोक सेवा का मंत्र उन्हें भारतीय सेना से मिला था। भारतीय सेना से मिला अनुशासन व लोक सेवा का जज्बा अभी तक उनमें कायम है और वह जब तक सांसे चल रही है ऐसे ही लोगों की सेवा करते रहेंगे। सोमराज ने कहा कि उनका भी अपने परिवार व बाल बच्चों से मिलने का दिल तो करता है लेकिन ड्यूटी के चलते वह घर नहीं जाते क्योंकि घर जाएंगे तो हो सकता है उनके बच्चे भी किसी तरह की परेशानी में पड़ जाए इसलिए मैं 24 घंटे लगातार दिन-रात राजोरी जीएमसी में रहकर ही लोगों की सेवा कर रहे हैं। वही जीएमसी राजोरी के प्रिंसिपल ने बताया कि सोमराज जीएमसी में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त करने के साथ-साथ वहां भर्ती मरीजों की भी पूरी सेवा करने में लगे रहते हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।