फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Rajouri News ›   Active political parties for elections

निकाय चुनाव के लिए सियासी दल सक्रिय

Mon, 14 Mar 2016 01:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी/सुंदरबनी
ब्यूरो/अमर उजाला,राजोरी/सुंदरबनी Updated Mon, 14 Mar 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
Active political parties for elections
bjp logo

निकाय चुनाव के संबंध में राज्य सरकार की घोषणा के बाद सियासी दल सक्रिय हो गए हैं। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जनता से संपर्क साधना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन


भाजपा ने डोर टू डोर मुहिम शुरू कर दी है। रविवार को भाजयुमो के राज्य उपाध्यक्ष रंजीत तारा की अध्यक्षता में विभिन्न वार्डों में नए वोट बनाने की प्रक्रिया शुरू की गई। उनके साथ नगरपालिका के अधिकारी और बीएलओ भी थे।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि कई ऐसे लोग हैं जिनका अभी वोट नहीं बना है और कई का नाम वोटर लिस्ट से गायब हैं। पहले दिन करीब 40 नए वोटरों के फार्म भरे गए। एमएलसी विबोध गुप्ता ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ वार्डों का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने डीसी से मांग की कि वह तय आयु प्राप्त कर चुके सभी युवाओं के नाम वोटर लिस्ट में शामिल करने के लिए बीएलओ को निर्देश दें। डीसी ने कहा कि वोटर लिस्ट को रिव्यू करने का काम तेजी से जारी है और जल्द ही सभी को शामिल कर दिया जाएगा।

वहीं, सुंदरबनी के डाक बंगला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र शर्मा ने की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए कि वह निकाय चुनावों की तैयारियों में जुट जाएं।


हर वार्ड के हर घर में जाकर कांग्रेस की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि लोगों को भाजपा और पीडीपी के झूठे वादों से पर्दा उठ गया है। लोग फिर कांग्रेस की ओर देख रहे हैं। बैठक में दिवारिका नाथ शर्मा, लोकराज खजूरिया, योगराज शर्मा, अश्विनी शर्मा आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed