{"_id":"56df32454f1c1b287e8b45a2","slug":"no-ration-in-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीने से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीने से नहीं मिला राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Wed, 09 Mar 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
कठुआ प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन महीनों से राशन न मिलने और खाद्य सुरक्षा अधिनियम के विरोध में वार्ड एक और सत्रह के लोगों ने जन जागृति मंच के बैनर तले जिला सचिवालय के बाहर कालेज मार्ग बंद कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सीएपीडी विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और कहा कि कि अगर उन्हें राशन नहीं दिया गया तो अगला कदम इससे उग्र होगा।
विज्ञापन
मंच के प्रधान संजय ने कहा कि पिछले तीन महीनों से लोगों को राशन नहीं मिल पाया है। इसके तंग आकर लोगों ने यह कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि एक तो सरकार समय पर राशन नहीं देती और उस पर से नई योजना के तहत सिर्फ तीन किलो गेहूं और दो किलो चावल से किसका पेट भर सकता है। ये जनता के साथ मजाक है।
विज्ञापन
डिंपल कुमार, गुलशन कुमार ने कहा कि जनता द्वारा चुने गए नेता संसद भवन में खुद तो सब्सिडी के तहत भर पेट खाना खाते हैं और आम जनता को तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं के सहारे महीना बिताने की बात करते हैं।
विज्ञापन
हंसराज, नसीब चंद, जियालाल ने मांग की कि जल्द जरूरत के मुताबिक राशन दिया जाना चाहिए। लोगों ने कहा कि पिछले तीन महीनों से राशन नहीं मिल पाया है तो ऐसे मेें गरीब लोग जिनका घर सरकारी राशन के सहारे चलता है वह क्या करें। प्रदर्शन में चुन्नी लाल, सचिन कुमार, कांता देवी, तारो देवी, अनु आदि शामिल रहीं।