फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Kathua News ›   lack of facility's in mahanpur

ट्रामा अस्पताल ,क्बारंटीन केंद्रों सहित कस्बे में नहीं हो पाया सैनिटाइज,जांच के लिए थर्मल स्केनर तक नहीं

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Apr 2020 03:30 PM IST
विज्ञापन
lack of facility's in mahanpur
महानपुर पिछले 15 दिनों से नोबल कोरोना वायरस को लेकर देशभर में लाक डाँउन चल रहा है लेकिन अभी तक ट्रामा अस्पताल ,क्बारंटीन केंद्रों के साथ-साथ कस्बे की गलियों में सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है ।विडंबना यह है कि सैनिटाइजेशन में इस्तेमाल होने वाली दवाई तक उपलब्ध नहीं है। इतना ही नहीं जहां पर पांच क्बारंटीन केंद्रों में 92 लोग रखे गए हैं उनकी जांच के लिए थर्मल स्कैनर तक नहीं है।डॉक्टर को मजबूरन डिजिटल थर्मामीटर से काम चलाना पड़ रहा है हालांकि जहां पर नोटिफाइड कमेटी है वहां पर उपरोक्त सुविधा दी जा रही है परंतु देखा जाए तो महानपुर कस्बा कि तीन पंचायतें हैं और जहां पर लगभग 7000 से ऊपर लोग रह रहे हैं परंतु उपरोक्त सुविधा से वंचित है। ऐसे में कैसे कोरोना वायरस महामारी की लडाई को और मजबूत बना सकते हैं ।स्थानीय सरपंच व पंचों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि कस्बे को पूरी तरह से सैनिटाइजेशन किया जाए और थर्मल स्कैनर उपलब्ध करवाए जाएं ताकि कोई ऐसा ऐसी चूक ना हो जिसे लेकर विषय में पछताना पड़े । क्या कहते हैं नोडल ऑफिसर नोडलऑफिसर इंचार्ज वीडिओ जोगिंदर शर्मा ने बताया कि सैनिटाइजेशन करवाने की कोशिश की जाएगी। हालांकि क्बारंटीन केंद्रों में हाथ धोने के लिए सैनिटाइजर का इस्तेमाल किया जा रहा है जबकि लोकल लोगों भी अपने तौर पर घरों में डिटोल साबुन , सैनिटाइजर इस्तेमाल कर रहे हैं ।उन्होंने माना कि अस्पताल ,पीएचसी और कस्बे की गलियों की सैनिटाइजेशन होना चाहिए । क्या कैहते हैं ट्रामा अस्पताल में तैनात डॉक्टर ट्रामा में तैनात डॉक्टर अस्पताल में तैनात डॉक्टर सोनिका ने भी माना कि जहां पर सैनिटाइजेशन नहीं किया गया है जबकि उन्होंने उच्च अधिकारियों को अवगत करवाया है ।उन्होंने बताया कि सैनिटाइज मैं इस्तेमाल होने वाली दवाई भी नहीं है ।उन्होंने कहा कि अगर दवाई होती तो मैं सैनिटेशन प्रक्रिया शुरू कर पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed