महानपुर । जम्मू कश्मीर में बड़ी संख्या में बाहरी राज्यों से आए लोग मजदूरी व अन्य कार्य कर अपना पेट पाल रहे हैं जबकि प्रवासी मजदूर कोरोना महामारी से पहले के जुगियों ,झोपड़ियों में अपना गुजारा कर रहे हैं ।दूसरे भारत में कोरोना वायरस के चलते 21 दिनों तक लाकडाँउन का दौर जारी है जिससे सारे काम बंद पड़े हैं। वहीं उस को मध्य नजर रखते हुए कोरोना वायरस महामारी के सक़ंमण की चेन को तोड़ने के लिए केंद्र सरकार की ओर से पूरेे देश मे 21 दिवसीय लाकडॉउन के दौरान तहसीलदार रमेश सिंह, वीडिओजोगिंदर शर्मा ,बीडीसी चेयरमैन राज सिंह, स्थानीय सरपंच सोनू गुप्ता ,माडा पट्टी सरपंच राजिंदर सिंह, सरपंच पवन कुमार आदि ने प्रवासी मजदूरों के लगभग 80 परिवारों जोकि महानपुर कस्बे बियानी पुल ,माडा नाला ,स्वार आदि इलाकों में रह रहे हैं उन्हें राशन मैं चावल वितरित किए। उन्होंने कहा कि इस महामारी को जड़ से खत्म करने के लिए सभी देशवासी एकजुट कार्य कर रहे हैं इस मुश्किल घड़ी में बहुत सारे ऐसे लोग हैं जिनको अपने दिन भर की रोटी के लिए परेशानी हो रही है । यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि राशन वितरित के समय समाजिक दूरी का पूरी तरह पालन किया जा रहा है ताकि किसी भी प्रकार की चूक ना हो।