{"_id":"5944fa034f1c1b2c138b469d","slug":"youth-on-mobile-tower","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्य नहीं होने से गुस्साए चार युवक टावर पर चढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्य नहीं होने से गुस्साए चार युवक टावर पर चढ़े
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Jun 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
टावर पर चढ़े युवक(गोले में)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा उपखंड के अरनिया जोशी गांव में शनिवार को चार युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गए। ये चारों युवक गांव में विकास कार्य नहीं होने से नाराज बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, निम्बाहेड़ा उपखंड के अरनिया जोशी ग्राम पंचायत में बिजली—पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी अभाव है। लोगों का कहना है कि गांव में पिछले काफी समय से कोई विकास कार्य नहीं हो रहे। जबकि जनप्रतिनिधि केवल आश्वासन देकर चले जाते हैं और समस्याएं जस की तस बनी रहती हैं। ऐसे में अपनी पीड़ा को सरकार तक पहुंचाने के लिए चार युवक यहां ग्राम पंचायत परिसर में स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। उधर, गुस्साए ग्रामीणों ने भी ग्राम पंचायत के बाहर ताला जड़ दिया। मामला बढ़ने की सूचना पर मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंचे और टावर पर चढ़े युवकों से समझाइश की। देर शाम पुलिस की समझाइश पर चारों युवक टावर से नीचे उतर गए। पुलिस ने युवकों को शांतिभंग मामले में गिरफ्तार किया है।