फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Youth commits suicide by setting fire in land dispute

Jaipur: संपत्ति विवाद में परेशान युवक ने थाने में पुलिस वालों के सामने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Sat, 04 Mar 2023 10:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 04 Mar 2023 10:52 AM IST
सार

जयपुर में संपत्ति विवाद में परेशान युवक ने थाने में पुलिस वालों के सामने खुद को आग लगा ला ली। पुलिस वालों ने आग बुझाकर युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Youth commits suicide by setting fire in land dispute
जयपुर पुलिस - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजधानी जयपुर में थाने पहुंचकर एक युवक ने खुद को आग लगा ली। जब तक पुलिसकर्मी कुछ समझ पाए युवक बुरी तरह से आग की लपटों से घिर गया। पुलिसकर्मियों ने दौड़कर आग को बुझाया। गंभीर रूप से झुलसे युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


डीसीपी वेस्ट वंदिता राणा के अनुसार जयपुर करधनी थाने में जमीन विवाद से जुड़ा एक मामला आया। मृतक विकास शर्मा करधनी थाना इलाके में हरनाथपुरा गांव निवासी था। पर्चा बयान के दौरान विकास ने बताया था कि उसका और उसके परिवार के लोगों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। परिवार के लोगों ने मृतक को संपत्ति से बेदखल कर दिया था। संपत्ति का विवाद न्यायालय में चल रहा है। कोर्ट से स्टे भी मिला हुआ था। पीड़ित के अनुसार वह करधनी थाने गया था। वहा एएसएचओ से को उसने अपनी परेशानी बताई। कोर्ट के आदेश के अनुसार पुलिस ने दोनों पक्षों को पाबंद भी कर दिया। साथ ही कोर्ट का फैसला आने तक मौके पर यथास्थिति बनाए रखने को कहा था।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार विकास गुरुवार रात को फिर करधनी थाने में पहुंचा और अचानक ही खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने तुरंत आग को बुझाया। युवक को गंभीर हालत में सवाई मानसिंह अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार को इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed